बाराबंकी। सूरतगंज क्षेत्र के कस्बा सुढ़ियामऊ में पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों गीता देवी एवं शकुंतला देवी द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और शारीरिक विकास के लिए नियमित एवं पौष्टिक आहार पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान खान-पान, स्वच्छता और बच्चों की देखभाल से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ती गीता देवी ने कहा कि कुपोषण से बचाव के लिए परिवार और समाज की जागरूकता बेहद जरूरी है। बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी अच्छी आदतों को अपनाना भी आवश्यक है।
कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से पोषण अभियान को सफल बनाने तथा अपने आसपास के परिवारों को भी स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।
सुढ़ियामऊ में पोषण अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- Surya Jagran News24
- No Comments
-
Post Views: 116


