गया जी की धार्मिक यात्रा पर रामपाल वर्मा को भावपूर्ण विदाई भजन-कीर्तन और मंगलगीतों के बीच परिवारजनों व ग्रामीणों ने दी शुभकामनाएं

बाराबंकी। सूरतगंज क्षेत्र के ग्राम गौरापुरवा निवासी रामपाल वर्मा अपनी पत्नी के साथ पितृपक्ष के अवसर पर पूर्वजों के पिंडदान के लिए गया जी धाम की धार्मिक यात्रा पर रवाना हुए। उनके प्रस्थान के अवसर पर पुत्र पुनीत कुमार एवं अतीश कुमार सहित परिवारजनों और ग्रामीणों ने विधि-विधानपूर्वक विदाई कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में श्री सूर्यप्रकाशानंद कृष्ण दास जी ने पितृ ऋण, तर्पण तथा संबंधित धार्मिक स्थलों और सनातन परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर बजरंग दल जिला सह संयोजक विनय वर्मा, महेश कुमार, आशाराम, रीतेश कुमार, संदीप कुमार, अमित कुमार, अंशु वर्मा, ग्रीश कुमार वर्मा एवं ब्रजेश कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
भजन-कीर्तन, मंगलगीत और नृत्य के बीच रामपाल वर्मा को गया जी धाम की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में भजन मंडली के सुनील यादव, गुरुशरण यादव एवं भैरव यादव ने भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। परिवारजनों एवं ग्रामीणों ने गया जी में धार्मिक अनुष्ठान सकुशल संपन्न होने तथा रामपाल वर्मा के सकुशल वापस लौटने की मंगलकामना की।

Leave a Comment

और पढ़ें