

विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता पर हुआ मंथन
गोंडा। रविवार को दीनदयाल शोध संस्थान के स्वामी विवेकानंद सभामंडप में विश्व हिंदू परिषद (अवध प्रांत) की जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रवास पर आए सह प्रांत मंत्री धीरेश्वर वर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों, अध्यक्ष दिवाकर तथा संगठन मंत्री दीपेन्द्र प्रताप ने भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण कर दीप प्रज्वलित करके किया।
बैठक में हित चिंतक अभियान, सामाजिक समरसता, धर्म रक्षा, संस्कार परीक्षा, सत्संग विस्तार, दुर्गाष्टमी, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और प्रखंड स्तरीय बैठकों सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि धीरेश्वर वर्मा ने कहा कि समाज को जाति और वर्गों में विभाजित होने से बचाने तथा आपसी समरसता को मजबूत करने में विश्व हिंदू परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचकर हित चिंतक बनाने तथा समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने पर जोर दिया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को गांव और प्रखंड स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष धर्मप्रकाश, महिला उपाध्यक्ष सीमा, जिला सह मंत्री विपिन, बजरंग दल सह संयोजक सर्वजीत सिंह, दुर्गा वाहिनी संयोजिका बीनू, सह समरसता प्रमुख श्याम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सूर्या जागरण न्यूज़ 24 | जनपद की आवाज


