

गोंडा | कटरा बाजार | करनैलगंज
ग्राम चुटियापुर, मौजा कलवारी, पोस्ट पहाड़पुर, थाना कटरा बाजार, तहसील करनैलगंज, जिला गोंडा के ग्रामीण पिछले करीब 10 वर्षों से आवागमन के रास्ते की समस्या से जूझ रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सड़क और रास्ते की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। हर पांच साल में ग्राम प्रधान द्वारा सड़क बनवाने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन ग्रामीणों के मुताबिक चुनाव के बाद इस दिशा में अपेक्षित काम नहीं हो पाता।
बारिश के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। गांव के रास्ते में पानी भर जाने के कारण ग्रामीणों को गांव से बाहर आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आने-जाने के लिए उचित रास्ता तक उपलब्ध नहीं है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर स्थायी सड़क और आवागमन के रास्ते की व्यवस्था कराई जाए, ताकि बारिश के मौसम में गांव के लोगों को परेशानी से राहत मिल सके।
सूर्या जागरण न्यूज 24
जनपद की आवाज
10 साल से रास्ते के लिए तरस रहा चुटियापुर, बारिश में गांव का संपर्क होता है मुश्किल
- Surya Jagran News24
- No Comments
-
Post Views: 241


