5 साल से बदहाल सड़क बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे सवाल🚨 BREAKING NEWS 🚨
छतौरा में विकास की गंगा या गड्ढों की सौगात?
5 साल से बदहाल सड़क बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे सवाल
गोंडा | कटरा विधानसभा | हलधर्मऊ
ग्राम पंचायत मलौना के छतौरा गांव में सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं और लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है।
एक ओर क्षेत्र में विकास कार्यों और सड़कों के निर्माण के दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर छतौरा की यह बदहाल सड़क उन दावों पर सवाल खड़े करती नजर आ रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण रोजाना आवागमन में परेशानी हो रही है। बाइक सवारों, बुजुर्गों, बच्चों और राहगीरों के लिए यह रास्ता लगातार चुनौती बनता जा रहा है। अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ने पर गंभीर हादसे की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
🔥 ग्रामीणों का सवाल—आखिर कब सुधरेगी सड़क?
ग्रामीणों का कहना है कि जब गांवों के विकास और सड़क निर्माण को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, तो छतौरा की सड़क वर्षों से बदहाल क्यों है?
क्या सड़क की मरम्मत और ग्रामीणों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना ग्राम पंचायत और संबंधित जिम्मेदार विभाग की जिम्मेदारी नहीं है?
ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित अधिकारी मौके का निरीक्षण कर सड़क की वास्तविक स्थिति देखें और जर्जर सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी बड़े हादसे का इंतजार न करना पड़े।
अब देखना यह है कि ग्रामीणों की इस समस्या पर जिम्मेदार कब जागते हैं और छतौरा की सड़क को गड्ढामुक्त कराने के लिए कब ठोस कदम उठाया जाता है।
📍 स्थान: छतौरा गांव, ग्राम पंचायत मलौना, हलधर्मऊ, कटरा विधानसभा, जनपद गोंडा
सूर्या जागरण न्यूज़ 24 | जनपद की आवाज