🚨 गरीब परिवार पर हमला का आरोप, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का दावा बलरामपुर। श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के लखमा गांव निवासी बिरजू पुत्र सुखराम पर आरोप है कि वह करीब 10–12 लोगों के साथ हथियार लेकर एक गरीब परिवार के घर पहुंचा और हमला किया। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के संबंध में श्रीदत्तगंज पुलिस चौकी में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बिरजू खुलेआम घूम रहा है और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है, जिससे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। परिवार ने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। सूर्या जागरण न्यूज 24 | जनपद की आवाज
बिरजू पुत्र सुखराम गरीब परिवार को जान से मारने की दे रहा धमकी एप्लिकेशन देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की
- Surya Jagran News24
- No Comments
-
Post Views: 118


