


गोंडा | बभनजोत
लोक अदालत के जनक, सामाजिक न्याय के प्रणेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्रद्धेय बाबू शिव दयाल सिंह चौरसिया की पुण्यतिथि पर रविवार को विकासखंड बभनजोत सभागार में श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक संघर्ष, न्याय एवं जनसेवा के योगदान को याद किया।
विधायक ने कहा कि बाबू शिव दयाल सिंह चौरसिया का जीवन सामाजिक समानता, न्याय और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।
संगोष्ठी में वक्ताओं ने उनके सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज के लिए उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में भारतीय चौरसिया महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय चौरसिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिमन्यु पटेल, महंत विवेक ब्रह्मचारी, जिला अध्यक्ष संतोष चौरसिया, दिवाकर जायसवाल, एडवोकेट विजय चौरसिया, लालमनी जायसवाल, माता प्रसाद जायसवाल, पिंटू जायसवाल, जग्गू नाथ जायसवाल, सुरेंद्र चौरसिया, बजरंगी चौरसिया, बृजेश चौरसिया, परशुराम वर्मा, दशरथ वर्मा, महादेव जायसवाल, सूरज जायसवाल पत्रकार सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बाबू शिव दयाल सिंह चौरसिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय के योगदान को किया याद गोंडा | बभनजोत
- Surya Jagran News24
- No Comments
-
Post Views: 216


