
गोण्डा। हलधरमऊ क्षेत्र के मैजापुर में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां काली मंदिर में दीपार्चन, पुष्पार्चन एवं आरती के साथ हुआ।
कार्यक्रम में विहिप जिला मंत्री बबलू वर्मा एवं जिला धर्म प्रसार प्रमुख विपिन पांडे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। आयोजन में प्रखंड सहसंयोजक संजय पांडे, लालजी मिश्र, राजू गुप्ता, विनोद मिश्रा एवं दिलीप वर्मा सहित दुर्गा वाहिनी और मातृ शक्ति के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारियों ने समरसता, संस्कृति और सामाजिक एकता पर विचार रखे। इस दौरान सावित्री, राम, लक्ष्मण, भरत और कैकेयी के जीवन चरित्र पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने धर्म रक्षा और समाज की एकता का संकल्प लिया।
जय श्री राम | जय माँ काली | वंदे मातरम्
आयोजक: विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हलधरमऊ, गोण्डा
हलधरमऊ के मैजापुर में विहिप ने मनाया स्थापना दिवस, धर्म रक्षा व सामाजिक एकता का लिया संकल्प
- Surya Jagran News24
- No Comments
-
Post Views: 125


