5 वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों में नाराजगी; जांच की मांग गौरवा खुर्द (गोंडा)। ग्राम पंचायत गौरवा खुर्द में सार्वजनिक धन से निर्मित सामुदायिक शौचालय करीब पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों के उपयोग में नहीं आ सका है। अंबेडकर नगर में विश्व हिंदू परिषद की प्रांत स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार को लेकर लिए गए अहम निर्णय 5 वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों में नाराजगी कार्यालय में राकेश पटेल और समाजसेवी विनय वर्मा की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा श्रावण माह में खुलेआम मांस बिक्री पर कार्रवाई की मांग, विहिप-बजरंग दल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन जेन ज़ी पर मोहन भागवत की टिप्पणी, सीजेपी समर्थकों की सूची पर सियासी बहस तेज

शिव मंदिर कपौआ शेरपुर में महंत योगी स्पोर्ट्स संघ की पहली बैठक संपन्न, खेल और सामाजिक एकता को लेकर बनी बड़ी रणनीति

शिव मंदिर कपौआ शेरपुर में महंत योगी स्पोर्ट्स संघ की पहली बैठक संपन्न, खेल और सामाजिक एकता को लेकर बनी बड़ी रणनीति

बलरामपुर। शिव मंदिर कपौआ शेरपुर में महंत योगी स्पोर्ट्स संघ की प्रथम बैठक उत्साह और जोश के साथ आयोजित की गई। बैठक में युवाओं को खेलों से जोड़ने, संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक एकता और जनसेवा के कार्यों को गति देने पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में जिला सचिव मोहित कुमार, पत्रकार एवं जिला रिपोर्टर ऋषभ सोनी, सदस्य उमंग कश्यप सहित अनेक युवाओं और सम्मानित नागरिकों ने भाग लिया। उपस्थित सभी सदस्यों ने गांव-गांव तक संगठन का विस्तार करने, खेल प्रतिभाओं को उचित मंच दिलाने तथा युवाओं को नशामुक्ति, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज, मजबूत नेतृत्व और अनुशासित युवा शक्ति की पहचान हैं। इसी उद्देश्य को लेकर महंत योगी स्पोर्ट्स संघ भविष्य में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं, प्रतिभा सम्मान समारोहों एवं सामाजिक सेवा कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।

जिला रिपोर्टर: ऋषभ सोनी (पत्रकार), बलरामपुर
सूर्या जागरण न्यूज़ 24

Leave a Comment

और पढ़ें

5 वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों में नाराजगी; जांच की मांग गौरवा खुर्द (गोंडा)। ग्राम पंचायत गौरवा खुर्द में सार्वजनिक धन से निर्मित सामुदायिक शौचालय करीब पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों के उपयोग में नहीं आ सका है।

Verified by MonsterInsights