5 वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों में नाराजगी; जांच की मांग गौरवा खुर्द (गोंडा)। ग्राम पंचायत गौरवा खुर्द में सार्वजनिक धन से निर्मित सामुदायिक शौचालय करीब पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों के उपयोग में नहीं आ सका है। अंबेडकर नगर में विश्व हिंदू परिषद की प्रांत स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार को लेकर लिए गए अहम निर्णय 5 वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों में नाराजगी कार्यालय में राकेश पटेल और समाजसेवी विनय वर्मा की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा श्रावण माह में खुलेआम मांस बिक्री पर कार्रवाई की मांग, विहिप-बजरंग दल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन जेन ज़ी पर मोहन भागवत की टिप्पणी, सीजेपी समर्थकों की सूची पर सियासी बहस तेज

15 वर्षों से बदहाल सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत, कीचड़ और गड्ढों से हर दिन जूझ रहे लोग!

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सूर्या जागरण न्यूज़ 24 🚨
15 वर्षों से बदहाल सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत, कीचड़ और गड्ढों से हर दिन जूझ रहे लोग!
पहाड़ापुर। ग्राम पंचायत पहाड़ापुर के लंकाहनपुरवा से चपमापुरवा एवं सुखराज सिंह टेपरा तक जाने वाला मार्ग वर्षों से बदहाल स्थिति में है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 15 वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं हुई, जिससे लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है।
बरसात शुरू होते ही सड़क कीचड़ और पानी से लबालब भर जाती है। तस्वीरें इस बात की गवाही दे रही हैं कि सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। स्कूली बच्चे, महिलाएं, किसान और बुजुर्ग रोज़ इसी रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। कई बार दोपहिया वाहन फिसलने का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि चुनाव के समय विकास के बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही इस सड़क की सुध लेने वाला कोई नहीं रहता।
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान शिखा श्रीवास्तव (पत्नी अनिल कुमार श्रीवास्तव) तथा संबंधित विभाग से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को इस बदहाली से राहत मिल सके।
रिपोर्ट: मेराज, निवासी पहाड़ापुर
सूर्या जागरण न्यूज़ 24

Leave a Comment

और पढ़ें

5 वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों में नाराजगी; जांच की मांग गौरवा खुर्द (गोंडा)। ग्राम पंचायत गौरवा खुर्द में सार्वजनिक धन से निर्मित सामुदायिक शौचालय करीब पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों के उपयोग में नहीं आ सका है।

Verified by MonsterInsights