गोण्डा। हलधरमऊ विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों में चलाया गया स्कूल चलो अभियान तीन माह बाद भी अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर सका है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार शैक्षिक सत्र 2025-26 में ब्लॉक के विद्यालयों में 4,738 विद्यार्थियों का नामांकन दर्ज था, जबकि शैक्षिक सत्र 2026-27 में अब तक केवल 3,798 छात्र-छात्राओं का ही नामांकन हो पाया है। यानी पिछले वर्ष की तुलना में अभी भी 940 विद्यार्थियों का अंतर बना हुआ है।
विभाग की ओर से घर-घर संपर्क अभियान, जागरूकता रैलियां, अभिभावकों से संवाद और विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके बावजूद नामांकन में अपेक्षित बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली। तीन माह बीत जाने के बाद भी पिछले वर्ष के नामांकन स्तर तक पहुंचना संभव नहीं हो सका है।
शिक्षा विभाग की इस स्थिति ने स्कूल चलो अभियान की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि अभियान के बावजूद बड़ी संख्या में बच्चे अब भी विद्यालयों से दूर हैं। ऐसे में विभाग के सामने शेष नामांकन अंतर को समाप्त करना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।
हलधरमऊ में नामांकन का अंतर खत्म नहीं कर पाया अभियान, तीन माह बाद भी 940 छात्रों की कमी
- Surya Jagran News24
- No Comments
-
Post Views: 153


