5 वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों में नाराजगी; जांच की मांग गौरवा खुर्द (गोंडा)। ग्राम पंचायत गौरवा खुर्द में सार्वजनिक धन से निर्मित सामुदायिक शौचालय करीब पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों के उपयोग में नहीं आ सका है। अंबेडकर नगर में विश्व हिंदू परिषद की प्रांत स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार को लेकर लिए गए अहम निर्णय 5 वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों में नाराजगी कार्यालय में राकेश पटेल और समाजसेवी विनय वर्मा की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा श्रावण माह में खुलेआम मांस बिक्री पर कार्रवाई की मांग, विहिप-बजरंग दल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन जेन ज़ी पर मोहन भागवत की टिप्पणी, सीजेपी समर्थकों की सूची पर सियासी बहस तेज

श्रावण माह में खुलेआम मांस बिक्री पर रोक की मांग, बजरंग दल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर (बाराबंकी)। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कार्तिकेय सिंह को ज्ञापन सौंपकर श्रावण माह के दौरान सड़क किनारे खुलेआम मांस एवं मांसाहार की बिक्री पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की।
बजरंग दल के जिला सह संयोजक विनय वर्मा ने बताया कि हिंदू धर्म का पवित्र श्रावण माह 30 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। इस अवधि में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना, व्रत एवं कांवड़ यात्रा में भाग लेते हैं। ऐसे समय में सार्वजनिक स्थानों एवं मार्गों पर खुलेआम मांस एवं मांसाहार की बिक्री से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं प्रभावित हो सकती हैं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से भी आवश्यक कदम उठाए जाने की जरूरत है।
ज्ञापन में महिलाओं एवं बहन-बेटियों की सुरक्षा, मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा तथा प्रमुख मार्गों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। विनय वर्मा ने कहा कि कई स्थानों पर मंदिरों के आसपास या मार्गों में मदिरा एवं मांस की दुकानें होने से श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं को असुविधा का सामना करना पड़ता है। ऐसे संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की भी मांग की गई है, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें।
ज्ञापन के माध्यम से तहसील क्षेत्र के संबंधित थाना क्षेत्रों में श्रावण माह के दौरान सड़क किनारे खुलेआम मांस एवं मांसाहार की बिक्री पर आवश्यकतानुसार प्रतिबंधात्मक एवं नियमानुसार कार्रवाई कराने का अनुरोध किया गया, ताकि धार्मिक सौहार्द, जनभावनाओं का सम्मान तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।
इस अवसर पर बजरंग दल के पूर्व जिला सह संयोजक उमेश यादव, प्रखंड अध्यक्ष अमित गुप्ता, निन्दूरा बजरंग दल संयोजक मुकेश सिंह, अनुज मौर्य, अरविन्द यादव, भगवान दीन, विवेक, दुर्गेश, राधेश्याम, शिवाजी, शुभजी, अभिषेक, अरुण, पुष्पेंद्र, सचिन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

5 वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों में नाराजगी; जांच की मांग गौरवा खुर्द (गोंडा)। ग्राम पंचायत गौरवा खुर्द में सार्वजनिक धन से निर्मित सामुदायिक शौचालय करीब पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों के उपयोग में नहीं आ सका है।

Verified by MonsterInsights