रिपोर्ट: विनय कुमार वर्मा, जिला ब्यूरो चीफ, सूर्या जागरण 24 न्यूज़ | देवा, बाराबंकी
देवा (बाराबंकी)। एवं द्वारा प्रतिवर्ष 5 जुलाई से 12 जुलाई तक आयोजित किए जाने वाले सेवा सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को प्रखंड देवा के दुर्गा धाम मंदिर परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश दीक्षित के नेतृत्व में मंदिर परिसर की साफ-सफाई की गई तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सागौन, कटहल, अमरूद, बरगद, नीम, गुड़हल, चांदनी, सहजन और गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।
इस अवसर पर जिला सह मंत्री वीरेंद्र कुमार, जिला विशेष संपर्क प्रमुख तुलसीराम चौहान, जिला विद्यार्थी कॉलेज प्रमुख अखिलेश राजपूत, प्रखंड संयोजक हिमांशु चौरसिया, भैरव प्रसाद सैनी, रवि मिश्रा, विमल, देवकीनंदन, कोमल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश दीक्षित ने बताया कि सेवा सप्ताह के दौरान देशभर में अनेक सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनमें जरूरतमंदों की सहायता, सेवा बस्तियों में आवश्यक सामग्री का वितरण, निशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम प्रमुख रूप से शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि सेवा और संस्कार की भावना के साथ समाज को स्वच्छ, स्वस्थ और हरित बनाने का यह अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।









