5 वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों में नाराजगी; जांच की मांग गौरवा खुर्द (गोंडा)। ग्राम पंचायत गौरवा खुर्द में सार्वजनिक धन से निर्मित सामुदायिक शौचालय करीब पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों के उपयोग में नहीं आ सका है। अंबेडकर नगर में विश्व हिंदू परिषद की प्रांत स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार को लेकर लिए गए अहम निर्णय 5 वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों में नाराजगी कार्यालय में राकेश पटेल और समाजसेवी विनय वर्मा की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा श्रावण माह में खुलेआम मांस बिक्री पर कार्रवाई की मांग, विहिप-बजरंग दल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन जेन ज़ी पर मोहन भागवत की टिप्पणी, सीजेपी समर्थकों की सूची पर सियासी बहस तेज

सरयू नदी में नहाने आए चार बच्चों में एक डूबा, प्रशासन मौके पर

करनैलगंज/गोण्डा।
बुधवार को करनैलगंज क्षेत्र के कटराघाट स्थित सरयू नदी में नहाने गए चार किशोरों में से एक 16 वर्षीय बालक नदी की गहराई में डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन ने तत्काल राहत एवं खोज अभियान शुरू कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निशांत (16 वर्ष) पुत्र अंजनी, निवासी रेरुआ बालपुर, अपने साथियों के साथ सरयू नदी में स्नान करने गया था। नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ राजस्व निरीक्षक राम बहादुर पांडे, हल्का लेखपाल विकास सिंह एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की सहायता से निशांत की तलाश शुरू कराई गई। समाचार लिखे जाने तक खोज अभियान जारी था और शव बरामद नहीं हो सका था।
इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि निशांत के पिता अंजनी परिवार के पालन-पोषण के लिए अमृतसर में निजी नौकरी करते हैं।
सूर्या जागरण न्यूज़ 24 इस घटना पर लगातार नज़र बनाए हुए है। आगे की अपडेट मिलते ही आपको सबसे पहले जानकारी दी जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

5 वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों में नाराजगी; जांच की मांग गौरवा खुर्द (गोंडा)। ग्राम पंचायत गौरवा खुर्द में सार्वजनिक धन से निर्मित सामुदायिक शौचालय करीब पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों के उपयोग में नहीं आ सका है।

Verified by MonsterInsights