
फतेहपुर तहसील में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
विनय कुमार वर्मा
जिला ब्यूरो चीफ, सूर्या जागरण न्यूज़ 24
फतेहपुर, बाराबंकी | 28 जून 2026
तहसील फतेहपुर में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल का स्थापना दिवस रविवार को उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयशंकर जोशी ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक तिराहे से भव्य बाइक रैली के साथ हुआ। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। नगर भ्रमण के बाद कार्यक्रम का समापन महादेव तालाब स्थित शक्तिधाम में हुआ, जहां संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित जैसे विषयों पर विचार व्यक्त किए गए।
जिला अध्यक्ष जयशंकर जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल समाज सेवा, राष्ट्रभक्ति तथा हिंदू समाज के संगठन के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
- इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष गौरव सोनी, हिंदू हेल्पलाइन के जिला अध्यक्ष आयुष जोशी, जिला मंत्री सत्यम मिश्रा, सत्यम जोशी, तहसील अध्यक्ष अनुपम निगम, डॉ. अंजु चंद्र, गिरधर गोपाल, रामनाथ सोनी, शेखर सोनी, ललित सोनी, अमन जोशी, दयाशंकर जोशी, संतोष गुप्ता, सुरेश चंद्र वर्मा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









