lराइटिंग
लखनऊ।
निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा नव चयनित 930 कंप्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड-ए) को आज लखनऊ में नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर कहा गया कि स्मार्ट पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाने में इन डिजिटल वॉरियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। आधुनिक तकनीक और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से प्रदेश की कानून व्यवस्था को मजबूत करने में इनका योगदान अहम रहेगा।
पूर्ण विश्वास व्यक्त किया गया कि सभी नव नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटर अपने विभाग, राज्य एवं देश के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।
सभी चयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं।
लखनऊ। निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा नव चयनित 930 कंप्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड-ए) को आज लखनऊ में नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर कहा गया कि स्मार्ट पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाने में इन डिजिटल वॉरियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
- Surya Jagran News24
- No Comments
-
Post Views: 185


