

करनैलगंज (गोंडा)। ज्ञानपीठ इंस्टीट्यूट, करनैलगंज में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह के मुख्य अतिथि योगेश प्रताप सिंह रहे। वहीं बैजनाथ दुबे, पूर्व विधायक कटरा बाजार सहित बड़ी संख्या में अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और देश के प्रति अपने सम्मान को प्रदर्शित किया।
मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। पूरे परिसर में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से देशभक्ति का माहौल बना रहा।
समारोह के अंत में संस्थान की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।
ज्ञानपीठ इंस्टीट्यूट करनैलगंज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
- Surya Jagran News24
- No Comments
-
Post Views: 122


