5 वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों में नाराजगी; जांच की मांग गौरवा खुर्द (गोंडा)। ग्राम पंचायत गौरवा खुर्द में सार्वजनिक धन से निर्मित सामुदायिक शौचालय करीब पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों के उपयोग में नहीं आ सका है। अंबेडकर नगर में विश्व हिंदू परिषद की प्रांत स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार को लेकर लिए गए अहम निर्णय 5 वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों में नाराजगी कार्यालय में राकेश पटेल और समाजसेवी विनय वर्मा की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा श्रावण माह में खुलेआम मांस बिक्री पर कार्रवाई की मांग, विहिप-बजरंग दल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन जेन ज़ी पर मोहन भागवत की टिप्पणी, सीजेपी समर्थकों की सूची पर सियासी बहस तेज

श्रावण माह में खुलेआम मांस बिक्री पर कार्रवाई की मांग, विहिप-बजरंग दल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रामनगर (बाराबंकी)। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उपजिलाधिकारी रामनगर आकांक्षा गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर श्रावण माह के दौरान सड़क किनारे खुलेआम मांस एवं मांसाहार की बिक्री पर आवश्यकतानुसार नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि हिंदू धर्म का पवित्र श्रावण माह 30 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना, व्रत एवं कांवड़ यात्रा में भाग लेते हैं। ऐसे समय में सार्वजनिक स्थानों एवं सड़क किनारे खुलेआम मांस एवं मांसाहार की बिक्री से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है।
बजरंग दल के जिला सह संयोजक विनय वर्मा ने बताया कि ज्ञापन में महिलाओं एवं बहन-बेटियों की सुरक्षा, मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा तथा प्रमुख मार्गों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर मंदिरों के मार्ग में मदिरा एवं मांस की दुकानें होने से महिलाओं के साथ अभद्रता तथा अन्य अप्रिय घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की भी मांग की गई है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें।
ज्ञापन के माध्यम से तहसील क्षेत्र के अंतर्गत संबंधित थाना क्षेत्रों में श्रावण माह के दौरान सड़क किनारे खुलेआम मांस एवं मांसाहार की बिक्री पर आवश्यकतानुसार प्रतिबंधात्मक एवं नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई। साथ ही धार्मिक सौहार्द, जनभावनाओं के सम्मान तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर बजरंग दल के जिला सह सेवा प्रमुख विनय मिश्रा, प्रचार-प्रसार प्रमुख सुमित्रा प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष रमाकांत, प्रखंड संयोजक श्रीकांत, राघवेंद्र त्रिपाठी, अमरीश वर्मा, विनोद सिंह, पवन वर्मा, विमलेश पांडे, शिवम मौर्य, विजय मौर्य, करन वर्मा, सुनील गौतम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

5 वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों में नाराजगी; जांच की मांग गौरवा खुर्द (गोंडा)। ग्राम पंचायत गौरवा खुर्द में सार्वजनिक धन से निर्मित सामुदायिक शौचालय करीब पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों के उपयोग में नहीं आ सका है।

Verified by MonsterInsights