5 वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों में नाराजगी; जांच की मांग गौरवा खुर्द (गोंडा)। ग्राम पंचायत गौरवा खुर्द में सार्वजनिक धन से निर्मित सामुदायिक शौचालय करीब पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों के उपयोग में नहीं आ सका है। अंबेडकर नगर में विश्व हिंदू परिषद की प्रांत स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार को लेकर लिए गए अहम निर्णय 5 वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों में नाराजगी कार्यालय में राकेश पटेल और समाजसेवी विनय वर्मा की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा श्रावण माह में खुलेआम मांस बिक्री पर कार्रवाई की मांग, विहिप-बजरंग दल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन जेन ज़ी पर मोहन भागवत की टिप्पणी, सीजेपी समर्थकों की सूची पर सियासी बहस तेज

नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेवा संस्थान का वृहद वृक्षारोपण अभियान, विभिन्न स्थानों पर लगाए पौधे

बाराबंकी। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेवा संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष 10,000 पौधे लगाने के लक्ष्य के तहत इस वर्ष भी जनपद सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में मंगलवार को थाना फतेहपुर परिसर में थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह एवं संस्थान के अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश दीक्षित ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद तहसील परिसर में सप्लाई इंस्पेक्टर एवं एआरओ के साथ भी पौधारोपण किया गया। वहीं भूतनाथ मंदिर (बीएसएनएल एक्सचेंज के निकट) परिसर में भी संस्थान की ओर से पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ओमकार जी, बजरंग दल के जिला सह संयोजक विनय जी, शुभ जी, शालिनी सिंह, सूरज रनियामऊ सहित संस्थान के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संस्थान के अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश दीक्षित ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं। वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि स्वच्छ वायु, शुद्ध जल और स्वस्थ जीवन का आधार भी बनते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए लगाए गए पौधों की देखभाल करने और हर वर्ष अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

5 वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों में नाराजगी; जांच की मांग गौरवा खुर्द (गोंडा)। ग्राम पंचायत गौरवा खुर्द में सार्वजनिक धन से निर्मित सामुदायिक शौचालय करीब पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों के उपयोग में नहीं आ सका है।

Verified by MonsterInsights