लखनऊ। थाना चौक क्षेत्र के पक्का पुल के नीचे गोमती नदी में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना चौक पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकलवाया।
पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की। काफी प्रयास के बावजूद शव की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम एवं शिनाख्त की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रूप से मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है।
अज्ञात शव का हुलिया इस प्रकार है—
उम्र: लगभग 35 वर्ष
रंग: गोरा
लंबाई: लगभग 5 फीट 7 इंच
पहनावा: फुल आस्तीन की काला-सफेद चेकदार शर्ट एवं फुल लोअर
विशेष पहचान: सिर मुंडा हुआ, हल्की दाढ़ी
थाना चौक पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस हुलिए के आधार पर मृतक की पहचान कर सकता हो तो निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करें। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मृत्यु के कारणों की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।









