5 वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों में नाराजगी; जांच की मांग गौरवा खुर्द (गोंडा)। ग्राम पंचायत गौरवा खुर्द में सार्वजनिक धन से निर्मित सामुदायिक शौचालय करीब पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों के उपयोग में नहीं आ सका है। अंबेडकर नगर में विश्व हिंदू परिषद की प्रांत स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार को लेकर लिए गए अहम निर्णय 5 वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों में नाराजगी कार्यालय में राकेश पटेल और समाजसेवी विनय वर्मा की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा श्रावण माह में खुलेआम मांस बिक्री पर कार्रवाई की मांग, विहिप-बजरंग दल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन जेन ज़ी पर मोहन भागवत की टिप्पणी, सीजेपी समर्थकों की सूची पर सियासी बहस तेज

सेवा सप्ताह के अंतर्गत विश्व हिन्दू परिषद/बजरंग दल ने किया वृक्षारोपण एवं मंदिर सफाई अभियान

निन्दूरा (बाराबंकी)। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को बाबा मस्तराम दास आश्रम में वृक्षारोपण एवं मंदिर सफाई अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग सहसंयोजक ब्रह्म प्रकाश दीक्षित के नेतृत्व में संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।
इस दौरान बरगद, पीपल, आम, जामुन, अमरूद और नींबू सहित कई छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। बाबा मस्तराम दास आश्रम में साधु-संतों के साथ वृक्षारोपण करने के बाद ग्राम बनौगा स्थित हनुमान मंदिर आश्रम में भी पौधे रोपे गए।
ब्रह्म प्रकाश दीक्षित ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल प्रत्येक वर्ष 5 जुलाई से 12 जुलाई तक सेवा सप्ताह का आयोजन करता है। इसके अंतर्गत वृक्षारोपण, मठ-मंदिरों की साफ-सफाई, चिकित्सा शिविर तथा अन्य सेवा कार्य किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक सदस्य अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि सेवा सप्ताह के बाद संगठन द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस, रक्तदान शिविर, सामाजिक समरसता कार्यक्रम एवं त्रिशूल दीक्षा जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनकी रूपरेखा शीघ्र तय की जाएगी।
कार्यक्रम में निन्दूरा बजरंग दल संयोजक मुकेश सिंह, प्रखंड मंत्री आशीष सोनी, पूर्व जिला सहसंयोजक उमेश यादव, आश्रम महंत सत्रोहन दास, सियाराम दास, रामनाथ दास, हजारीलाल दास, भगवानदीन, विकास रावत, अनिल, रामू रावत, श्यामू यादव सहित अनेक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार वर्मा
जिला ब्यूरो चीफ, सूर्या जागरण न्यूज़ 24

Leave a Comment

और पढ़ें

5 वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों में नाराजगी; जांच की मांग गौरवा खुर्द (गोंडा)। ग्राम पंचायत गौरवा खुर्द में सार्वजनिक धन से निर्मित सामुदायिक शौचालय करीब पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों के उपयोग में नहीं आ सका है।

Verified by MonsterInsights