5 वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों में नाराजगी; जांच की मांग गौरवा खुर्द (गोंडा)। ग्राम पंचायत गौरवा खुर्द में सार्वजनिक धन से निर्मित सामुदायिक शौचालय करीब पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों के उपयोग में नहीं आ सका है। अंबेडकर नगर में विश्व हिंदू परिषद की प्रांत स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार को लेकर लिए गए अहम निर्णय 5 वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों में नाराजगी कार्यालय में राकेश पटेल और समाजसेवी विनय वर्मा की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा श्रावण माह में खुलेआम मांस बिक्री पर कार्रवाई की मांग, विहिप-बजरंग दल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन जेन ज़ी पर मोहन भागवत की टिप्पणी, सीजेपी समर्थकों की सूची पर सियासी बहस तेज

सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों से मिले संघ व बजरंग दल के पदाधिकारी

बाराबंकी/सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम दक्षिणपुरवा (छेदा) में विषैले सर्प के डसने से एक बालक की मृत्यु के बाद शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं बजरंग दल के पदाधिकारी शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
बजरंग दल के जिला सह संयोजक एवं समाजसेवी विनय वर्मा ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक घटना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय में समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहे। बजरंग दल एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रत्येक कार्यकर्ता परिवार के साथ हरसंभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह रजनीश, खंड विस्तारक शुभ, खंड बाल्य कार्य प्रमुख गोलू, बजरंग दल के खंड सह संयोजक अभिषेक, गोलू, मल्हार एवं आदेश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत बालक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को विषैले सर्प के डसने से बालक की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।
रिपोर्ट: विनय कुमार वर्मा, जिला ब्यूरो चीफ, सूर्या जागरण न्यूज़ 24

Leave a Comment

और पढ़ें

5 वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों में नाराजगी; जांच की मांग गौरवा खुर्द (गोंडा)। ग्राम पंचायत गौरवा खुर्द में सार्वजनिक धन से निर्मित सामुदायिक शौचालय करीब पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों के उपयोग में नहीं आ सका है।

Verified by MonsterInsights