*ग्राम ठाकुरपुरवा में विशाल भंडारे का हुआ भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद*
*विनय कुमार वर्मा जिला ब्यूरो चीफ सूर्या जागरण न्यूज़ 24* ठाकुरपुरवा। ग्राम ठाकुरपुरवा में आयोजित विशाल भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक एवं सामाजिक समरसता के इस आयोजन में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सेवा कार्यों में सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय अंगद सिंह एमएलसी उपस्थित रहे। उन्होंने भंडारे में पहुंचकर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं तथा ऐसे धार्मिक आयोजनों को समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने वाला बताया।
इस अवसर पर खण्ड प्रसार प्रमुख जितेन्द्र पाण्डेय, चन्दन सिंह, बजरंग दल प्रखण्ड संयोजक अनुपम वर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा एवं राजकुमार वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने श्रद्धालुओं की सेवा करते हुए प्रसाद वितरण में सहयोग किया।
भंडारे के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान का स्मरण करते हुए प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। ग्रामवासियों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और संस्कारों को बढ़ावा देते हैं।









