5 वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों में नाराजगी; जांच की मांग गौरवा खुर्द (गोंडा)। ग्राम पंचायत गौरवा खुर्द में सार्वजनिक धन से निर्मित सामुदायिक शौचालय करीब पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों के उपयोग में नहीं आ सका है। अंबेडकर नगर में विश्व हिंदू परिषद की प्रांत स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार को लेकर लिए गए अहम निर्णय 5 वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों में नाराजगी कार्यालय में राकेश पटेल और समाजसेवी विनय वर्मा की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा श्रावण माह में खुलेआम मांस बिक्री पर कार्रवाई की मांग, विहिप-बजरंग दल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन जेन ज़ी पर मोहन भागवत की टिप्पणी, सीजेपी समर्थकों की सूची पर सियासी बहस तेज

शिव मंदिर नवीगंज में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ भव्य विशाल भंडारा विनय कुमार वर्मा जिला ब्यूरो सूर्या जागरण न्यूज़ 24

विनय कुमार वर्मा जिला ब्यूरो सूर्या जागरण न्यूज़ 24

नवीगंज, 22 जून। शिव मंदिर नवीगंज के स्थापना के सफलतापूर्वक 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को भव्य धार्मिक कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव के विशेष पूजन-अर्चन एवं आरती के साथ हुआ। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने मंदिर की समृद्धि, क्षेत्र की खुशहाली एवं देश की उन्नति के लिए प्रार्थना की।
आयोजकों ने बताया कि शिव मंदिर नवीगंज पिछले चार वर्षों से धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मंदिर में समय-समय पर धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे लोगों में आध्यात्मिक चेतना का विकास हो रहा है।
इस अवसर पर राम सिंह, लालजी, देशराज, रामकुमार, विनोद एडवोकेट, कुलदीप, राजेश, शुभम यादव, समरजीत, हेमंत, लवकुश, सचिन, जितिन, राजीव वर्मा, संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

5 वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों में नाराजगी; जांच की मांग गौरवा खुर्द (गोंडा)। ग्राम पंचायत गौरवा खुर्द में सार्वजनिक धन से निर्मित सामुदायिक शौचालय करीब पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों के उपयोग में नहीं आ सका है।

Verified by MonsterInsights