
गोंडा। हलधरमऊ ब्लॉक परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत सात दिवसीय सेवा शिविर का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ मौके पर ही विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
समाज कल्याण विभाग के विकास सिंह ने बताया कि शिविर के दौरान पेंशन के लिए तीन आवेदन तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए एक आवेदन प्राप्त हुआ। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से एलटी हमजा अंसारी ने 26 लोगों की मधुमेह और रक्तचाप की जांच की। इस दौरान डॉ. अरकान खान, डॉ. शबाना बानो और फार्मासिस्ट सुमित तिवारी मौजूद रहे।
कृषि विभाग के एडीओ अजय कुमार ने किसानों को बीज बुकिंग सहित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में देवनायक सिंह, एडीओ पंचायत राकेश श्रीवास्तव, एडीओ ग्राम्य विकास विजय बहादुर सिंह, संतोष मिश्र, हिम्मत सिंह, मुकेश राव, जयप्रकाश, करुणानिधान, दिवाकर समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
बुधवार को आयोजित शिविर में विधायक बावन सिंह ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, पोषण पोटली और ट्राई साइकिल वितरित की। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी माधुरी पांडेय ने दिव्यांग पेंशन, दिव्यांग प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण समेत अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग से प्रभावित दिव्यांगजनों के लिए तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन का प्रावधान है।
शिविर में सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल, बीडीओ देवनायक सिंह, एडीओ पंचायत राकेश श्रीवास्तव, एडीओ ग्राम्य विकास विजय बहादुर सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बीडीओ ने पंचायत सचिवों को तूफान से क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कराकर पात्र परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं और पात्रता की जानकारी मिलने के साथ लाभ लेने के लिए आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
हलधरमऊ में सेवा संकल्प अभियान के तहत सात दिवसीय सेवा शिविर शुरू
- Surya Jagran News24
- No Comments
-
Post Views: 122

